300 रुपये के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी ट्रक चालक भी घायल

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर की घटना, टायर मरम्मत के पैसे मांगने पर हुआ विवाद; जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत

बुलंद परवाज़ मुरादाबाद
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर में बृहस्पतिवार देर रात टायर मरम्मत के पैसे मांगने पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रक चालक ने टायर की मरम्मत ओर पंक्चर बनाने वाले युवक के बहनोई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मारपीट में आरोपी ट्रक चालक भी घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मुशर्रफ गांव डींगरपुर स्थित एक टायर पंक्चर की दुकान पर अपने बहनोई इश्तेखार आलम के साथ काम करता था। बृहस्पतिवार शाम एक ट्रक चालक अपने वाहन का पहिया ठीक कराने के लिए दुकान पर पहुंचा। मुशर्रफ ने ट्रक का टायर खोलकर उसकी मरम्मत की।
काम पूरा होने के बाद मुशर्रफ ने ट्रक चालक से 300 रुपये मजदूरी मांगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपी ट्रक चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर मुशर्रफ ने अपने बहनोई इश्तेखार आलम को मौके पर बुलाया।
इश्तेखार ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक की हरकत का विरोध किया और पूरे पैसे देने की बात कही। इसी दौरान गुस्साए चालक ने ट्रक से चाकू निकाल लिया और इश्तेखार पर कई वार कर दिए। चाकू के लगातार हमलों से इश्तेखार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के बाद स्थानीय लोग आगये ओर उसे बचाया बही घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत मे ले लिया । बताया जा रहा है कि आरोपी चालक रामपुर जिले के डुंडई गांव का रहने वाला करीम है। मारपीट के दौरान वह भी घायल हो गया, जिसका डींगरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने बताया कि मैकेनिक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *