मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद पहुंचे, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, 365 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुरादाबाद पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लंबित एवं पूर्ण हो चुके कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही नई विकास परियोजनाओं की कार्ययोजना, निर्माण कार्यों की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जिले की कानून-व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की जा रही है। अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। निरीक्षण के उपरांत वह शाम 6:45 बजे सर्किट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *