BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना डिलारी इलाके के ग्राम काजीपुरा में 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने गांव में ही रहने वाले नौशाद नाम के व्यक्ति की 6 साल की बेटी नुसरत पर हमला कर ज़मीन पर गिरा लिया और उसे खींचते हुए कुछ दूर बने तलब के पास झाड़ियों में ले गए, घर से बाहर खेल रही नुसरत के अचानक गायब होने के बाद परिजन ने नुसरत को तलाश करना शुरू कर दिया, ग्रामीण जब तलब तक पहुंचे तो वहां का नज़ारा देखकर उनकी रूह कांप गई, वहां नुसरत घायल हालत में पड़ी हुई थी, आसपास 5 से 6 कुत्तों का झुंड उसके मासूम जिस्म को नोच नोचकर खा रहे थे, चारों तरफ़ ख़ून और मांस के टुकड़े बिखरे हुए थे, ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते ग्रामीणों के ऊपर हमलावर होने लगे, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी तो कुत्ते वहां से भाग गए, ग्रामीण मासूम नुसरत को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचे और लेकिन तब तक नुसरत की मौत हो गई थी। मासूम नुसरत का कुत्तों द्वारा नोचा गया शव देखकर नुसरत के माता पिता की हालत देखकर पत्थर दिल इंसान भी रोने को मजबूर हो गया।
सूचना पर थाना डिलारी पुलिस भी नौशाद के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नुसरत की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि वह काफी बार गांव में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की संख्या को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर संबंधित अधिकारियों तक शिकायत कर चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और जिसका नतीजा ये निकला कि 6 साल की मासूम नुसरत को कुत्तों ने नोच नोचकर मार डाला।
फिलहाल अब इस पूरे मामले के बाद अधिकारी कुत्तों को पकड़वाकर उन्हें कहीं और छुड़वाने की बात कर रहे हैं।

