यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन ने बेहतर कवरेज करने वाले पत्रकारों को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड से किया सम्मानित
बुलंद परवाज ब्यूरो
मुरादाबाद। पत्रकारों के हितों के लिए सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा और उनकी आवाज को बुलंद करने में हरसंभव सहयोग करूंगा। पत्रकारों के हित से जुड़ा कोई भी मामला सामने आया तो उसे विधानसभा में उठाने से भी पीछे नहीं हटूंगा। यह बात विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मंडलीय कार्यालय में आयोजित यंग जर्नलिस्ट अवार्ड सम्मान समारोह में कही।

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार को श्रमजीवी पत्रकारों के लिए वेतन, पेंशन और स्वास्थ्य चिकित्सा जैसी सुविधाओं पर गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।
पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। वह समाज की सच्चाई को सामने लाने और लोगों को आईना दिखाने का काम करता है। न्यू सैनिक लॉ कॉलेज के डायरेक्टर नफीसुल हसन फौजी ने कहा कि यूनियन जिस तरह एकजुट होकर समाज में काम कर रही है, उससे दबे-कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करने में मदद मिलेगी।

यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की ने यूनियन का परिचय कराते हुए कहा कि यूपी वर्किंग जनरलिस्ट यूनियन पिछले 82 वर्षों से पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रही है और आगे भी इसी तरह पत्रकारों के हितों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने पत्रकारों के साथ हमेशा खड़े रहने और उनकी आवाज को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

समारोह में बेहतर कवरेज करने वाले पत्रकारों को यंग जर्नलिस्ट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तमीम अहमद ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से , मुर्तुजा इकबाल, परवेज खान, नासिर पास एडवोकेट, उमेश लव, प्रमोद कुमार पथिक, नईम चौधरी, रविंद्र कुमार गुप्ता, मोहम्मद रूशान तुर्की, भूरे अली, मोहसिन सिद्दीकी, नाजिम मंसूरी, मोहम्मद दानिश, अब्दुल रहीम, शहजाद अनवर शम्सी, डॉक्टर फसीउर्रहमन बेग, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जफर अली, मोहम्मद नासिर तुर्की, जाकिर अली बेग, मुअज्जम अली, जाकिर हुसैन, मोहम्मद सुहैल, नकी अहमद, नफीस अहमद, आसिफ वारसी, मोहम्मद शाजेब अंसारी, प्रशांत कुमार शर्मा, आसिफ चौधरी, सरमीन खान, नजाकत अली, फैजान अली, फिरासत चौधरी, रेहान अंसारी, अयूब खान, मोहम्मद कैफ, बीपी उपाध्याय, रिजवान अली, राजेश कुमार भाटिया, शान ए आलम, वसीम खान, वसीम अकरम, मोहम्मद शाहिद, नरेश, अमरदीप, मोहम्मद अजहर, गुलाम मुस्तफा, कामरान अली, मोहम्मद वाजिद पाशा, असलम अंसारी, शाहरुख आलम, राजपाल सिंह, मोहित कुमार, पप्पू चौधरी, मोहम्मद अरशद आदि मौजूद रहे।

