बिलारी विधानसभा में AIMIM के संभावित प्रत्याशी मोहम्मद फहीम अफसर ने किया जनसंपर्क

गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मांगा समर्थन, पार्टी की नीतियों और मुद्दों को लेकर की बातचीत; बेहटा सरथल पहुंचने पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बिलारी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिलारी क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम के बिलारी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी मोहम्मद फहीम अफसर ने क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की और पार्टी के लिए समर्थन मांगा।

एआइएमआइएम के संभावित प्रत्याशी फहीम अफ़सर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए

मोहम्मद फहीम अफसर जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने एआईएमआईएम की नीतियों और पार्टी के एजेंडे के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी लोगों से बातचीत कर उनकी राय जानी।

जनसंपर्क के दौरान बेहटा सरथल गांव पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ नजर आए और गांव में घूमकर जनसंपर्क किया। समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में समर्थन की बात कही।

फहीम अफसर ने कहा कि उनका मकसद क्षेत्र के लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं को समझना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिलारी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों से मुलाकात की जाएगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर लोगों से संपर्क जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *