मुरादाबाद के बिलारी में मिट्टी की ढांग ने दो महिलाओं की जिंदगी छीन ली…

गर्मी में घर के आंगन को ठंडा और महकदार बनाने निकलीं महिलाएं, खुद ही मिट्टी में जिंदा दब गईं।
हादसे के बाद गांव समाथल में मातम पसरा है।
दरअसल, गांव की तीन महिलाएं तालाब किनारे से आंगन की लिसाई के लिए मिट्टी खोद रही थीं। तभी अचानक मिट्टी की बड़ी ढांग भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला गया।
घायलों को तुरंत सीएचसी बिलारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने माला देवी और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
गर्मी के मौसम में ग्रामीण इलाकों में महिलाएं आज भी तालाब और नदी किनारे से मिट्टी लाकर घरों की लिसाई करती हैं, ताकि घर में ठंडक बनी रहे… लेकिन बिलारी में यही परंपरा दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *