सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ, सीएचसी कुंदरकी में स्टाफ ने दीप प्रज्वलित कर लिया संकल्प

एक माह तक चलेगा अभियान, सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

बुलंद परवाज़ ब्यूरो
कुंदरकी। आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंदरकी में सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान के शुभारम्भ अवसर पर सीएचसी के सभी स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस मौके पर कुंदरकी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ बारतारिया सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संकल्प लिया।

इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी वहां तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया गया।

बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान एक माह तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

सीएचसी, पीएचसी और सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सहभागिता से अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *