रातभर तलाश करते रहे परिजन, सुबह शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक

हजरतनगर गढ़ी थाने से परिजन घर ला रहे थे, रास्ते में बहनोई को धक्का देकर हुआ लापता; शुक्रवार सुबह जानकपुर में गन्ने के खेत के पास मिला शव

मैनाठेर (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव जानकपुर में शुक्रवार सुबह शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

oplus_0

मृतक की पहचान हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव खानपुर सराय आलमपुर निवासी जयवीर सिंह (42) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात जयवीर सिंह ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया था और बताया था कि उन्हें डर लग रहा है। इसके बाद 112 पुलिस उन्हें हजरतनगर गढ़ी थाने ले गई।

oplus_0

जसवीर सिंह के अनुसार, सूचना मिलने पर वह और मृतक के बहनोई थाने पहुंचे और जयवीर सिंह को अपने साथ घर लेकर चल पड़े। आरोप है कि रास्ते में जयवीर सिंह ने अचानक बहनोई को धक्का देकर वाहन से उतरकर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

शुक्रवार सुबह जानकपुर में रणवीर सिंह पुत्र लल्लू सिंह के गन्ने के खेत के पास शीशम के पेड़ पर लोअर के सहारे एक युवक का शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जयवीर सिंह के रूप में की।

मृतक के भाई का कहना है कि गुरुवार रात जयवीर सिंह की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह ठीक से व्यवहार नहीं कर रहे थे। यह परिजनों का दावा है।

जयवीर सिंह अपने पीछे पत्नी मोनिका, 15 वर्षीय पुत्र आशुल और 10 वर्षीय पुत्री रिया को छोड़ गए हैं।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *