विवाहिता की मौत मामले में 10 लोगों पर मुकदमा, दहेज हत्या का आरोप

बुलंद परवाज़ ब्यूरो
मैनाठेर। लालपुर हमीर गांव में विवाहिता अंजाना उर्फ अंजुम (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के भाई इस्लाम की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर संख्या 0159 19 अगस्त 2026 को थाना मैनाठेर में दर्ज हुई है।

oplus_0

तहरीर के आधार पर फारूक, अमरीन, फहीन, फरहा, मुजम्मिल, मुकम्मिल, मुजस्सिर, परवीन, आमना और सुब्हान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 103(1) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है।

oplus_0

मायके पक्ष का आरोप है कि अंजाना का पति मुजस्सिर किसी दूसरी महिला से बातचीत करता था। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद रहता था। परिजनों ने दहेज को लेकर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

बुधवार सुबह अंजाना की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। संदिग्ध परिस्थितियां देख परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अंजाना की मौत के बाद उसके चार मासूम बच्चों, जिनमें महज चार माह की दूधमुंही बेटी भी शामिल है, के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद गांव में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Janch karti police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *