एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ समारोह, भाजपा पदाधिकारियों व स्थानीय नेताओं ने दी शुभकामनाएं
महमूदपुर माफी नगर पंचायत में उत्तर प्रदेश सरकार के महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित तीनों सभासद—सुखबीर चौधरी, यशपाल सागर और राकेश सैनी—का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलारी के उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में तीनों सभासदों ने अपने पद की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सैनी, गन्ना समिति बिलारी के अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर पंचायत महमूदपुर माफी के चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सेन सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि पासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम सैनी, बिलारी मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, खबरी अव्वल मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य समेत सभासद कमल प्रजापति, मो. साकिब और अशोक सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनसे क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। समारोह का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी भी देखने को मिली।

