संदिग्ध परिस्तिथिओं मे विवाहिता की मौत, 9 माह पहले हुई थी शादी

अतिरिक्त 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप,

सम्भल में दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया । मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला चौधरियान निवासी अय्यूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी लगभग 20 वर्षीय पुत्री मेहताब की शादी करीब 9 माह पूर्व थाना नखासा क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी जफीर पुत्र जरीफ के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी में बुलेट मोटरसाइकिल, दो लाख रुपये नकद तथा घरेलू सामान सहित करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
पीड़ित पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति जफीर, सास शम्मो, ससुर जरीफ, ननद कहकशां और देवर शाने आलम अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर मृतका के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।
तहरीर में बताया गया है कि मेहताब कई बार अपने मायके वालों को फोन कर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की जानकारी देती थी। परिजनों ने कई बार ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपियों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मृतका ने अपने परिजनों को यह भी बताया था कि ससुराल पक्ष ने उसे धमकी दी थी कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
परिजनों के अनुसार सुबह करीब मोहल्ले के एक व्यक्ति नाजिर पुत्र कल्लू ने उनके घर पहुंचकर सूचना दी कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग तत्काल मृतका के ससुराल पहुंचे, जहां मेहताब मृत अवस्था में पड़ी मिली। आरोप है कि जब परिजनों ने मौत का कारण पूछा तो ससुराल पक्ष कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उल्टा आक्रोशित हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या एवं दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *