BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK….
मैनाठेर – थाना मैनाठेर के प्रांगण में स्थित भूरे शाह मियां की दरगाह पर बुधवार को स्थानीय निवासी भूरा के पुत्र हसन का अकीका पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। परंपरा के अनुसार अकीका से पहले बच्चे को दूल्हा बनाकर थाने ले जाया गया, जहां दरगाह पर हाज़री लगाते हुए सलामी पेश की गई। जानकारी के मुताबिक स्थानीय मान्यता है कि मैनाठेर क्षेत्र तथा आसपास के गांवों में विवाह या अकीका जैसे शुभ अवसरों पर परिवार सबसे पहले मैनाठेर थाने पहुँचकर भूरे मियां की दरगाह पर सलामी देता है। शादी के अवसर दूल्हा और अकीका के समय दूल्हा बने बच्चे को दरगाह पर पेश करके आशीर्वाद लिया जाता है। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए भूरा का बेटा हसन भी अपने अक़ीक़ा के समय दूल्हा बनकर थाने पहुंचा और दरगाह पर सलामी देकर अपने जीवन की नई शुरुआत के लिए दुआ मांगी। क्षेत्र में इस अनोखी और ऐतिहासिक परंपरा की खूब चर्चा रही।
