मैनाठेर में चोरों का खूनी आतंक: एक ही रात में चार घरों पर धावा, लाखों के जेवर-नगदी साफ

खजरा चौकी पुलिस पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- “गश्त नहीं, इसलिए गांव चोरों के हवाले”

  • नरौदा में बेखौफ बदमाशों का तांडव,
  • ग्रामीणों का फूटा गुस्सा — बोले “गश्त करती पुलिस तो नहीं उजड़ते घर”,
  • जेवर-नगदी समेट ले गए चोर, गांव में दहशत का माहौल


वहीं विकास कुमार पुत्र लखपत सिंह के घर में भी चोर घुस गए। परिवार छत पर सो रहा था। बदमाश घर में रखे लेडीज कपड़े, पीतल और स्टील के बर्तन तक उठा ले गए। साथ ही 600 रुपये नकद भी चोरी कर लिए।
लगातार हुई चोरियों के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने खजरा चौकी पुलिस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि गांव में महीनों से रात की गश्त नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सिर्फ कागजों में गश्त करती है, जबकि गांवों में चोर खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर पुलिस रात में गांवों में गश्त करती तो इतनी बड़ी वारदात कभी नहीं होती। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी मामलों की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

मैनाठेर। थाना क्षेत्र के गांव नरौदा में सोमवार रात चोरों ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, भारी नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवारों की आंख खुली तो घरों के ताले टूटे पड़े थे, अलमारियां खुली थीं और मेहनत की जमा पूंजी गायब थी। एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदात से गांव में हड़कंप मच गया।
सबसे दर्दनाक वारदात अमरपाल पुत्र स्वर्गीय मुरारी के घर हुई। अमरपाल ने बताया कि उनके पिता का दो सप्ताह पहले ही निधन हुआ था और परिवार अभी उसी गम से उबर भी नहीं पाया था। रात में पूरा परिवार छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर जीने के रास्ते घर में घुस गए और अलमारी में रखे लाखों के जेवरात व नगदी समेट ले गए। चोरी हुए सामान में दो कंठी, दो अंगूठी, दो जोड़ी कुंडल, दो मंगलसूत्र, नोज पिन, मांग टीका, बच्चों की ताबीज, चांदी की पाजेब, कड़े, हसली, चैन समेत भारी मात्रा में जेवर शामिल हैं। इसके अलावा 22 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए। पीड़ित के मुताबिक करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
चोरों ने साजिद हुसैन पुत्र हामिद हुसैन के घर को भी निशाना बनाया। साजिद अपनी बैठक में सो रहे थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे बदमाश दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुए और बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 35 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में सोने का गले का सेट, अंगूठियां, नथ, जंजीर, झूमर, टिका, पेंडल और चांदी के हाथफूल, चैन, रानी हार व अन्य जेवर शामिल हैं।
इसके बाद बदमाशों ने सुभाष पुत्र छुट्टन के घर में धावा बोल दिया। यहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात के साथ 85 हजार रुपये की नगदी भी समेट ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

नरौदा मे चोरी की जानकारी देती पीड़ित ग्रहस्वामी
oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *