महमूदपुर माफी। नगर पंचायत महमूदपुर माफी में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सेन सैनी ने यादगार वाले मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया और नई सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने चेयरमैन प्रतिनिधि का स्वागत करते हुए उनके विकास कार्यों की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मंगल सेन सैनी ने कहा कि नगर पंचायत में विकास की गति अब तेज हो चुकी है और अधिकांश कमियों को दूर कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो सड़के अभी बाकी हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बनवाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य नगर पंचायत को एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाना है, जहां हर मूलभूत सुविधा लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। नगर पंचायत में चल रहे इन विकास कार्यों को लेकर लोगों में संतोष और भरोसा साफ नजर आ रहा है, जिससे यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में महमूदपुर माफी विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।

