महिलाओं व बालिकाओं को योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
मैनाठेर क्षेत्र में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
गोष्ठी में विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए और जागरूकता के लिए पंपलेट वितरित किए गए।
इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल पिंकी मौजूद रहीं, जिन्होंने महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।
