मैनाठेर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 20 दिन पहले हुई थी शादी,हत्या की आशंका

ससुरालिया बोले दौरा पड़ने से मौत, पुलिस हर एंगल से जांच मे जुटी

मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी करीब 20 दिन पहले ही हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के तारा बाली मिलक निवासी सुमन (पत्नी मुकेश) की संदिग्ध परिस्तिथिओ मे मौत है गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि सुमन काफी समय से दिमागी बीमारी से ग्रसित थी और उसका इलाज चल रहा था। उनका दावा है कि काम करते समय अचानक दौरा पड़ने से उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
वहीं, मृतका के पिता ओर मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि होली के बाद उनकी सबसे छोटी बेटी से शादी उसके ही सगे जीजा ने प्रेम प्रसंग के चलते की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी दामाद ने जमीन के लालच में उनकी दूसरी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की थी। बताया कि आरोपी की पहली पत्नी ने इस शादी का विरोध भी किया था।
मृतका के पिता ने यह भी कहा कि उनकी चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है, जिससे जमीन को लेकर साजिश की आशंका है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
सूचना पर थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह व चौकी प्रभारी दीपक राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *