किसान नेता मो. अब्बास की मांग पर महमूदपुर माफी के तीन कब्रिस्तानों में रोशनी की व्यवस्था
मुरादाबाद/संभल। संभल के सांसद डॉ. जिया उर्रहमान बर्क़ के प्रयास से नगर पंचायत महमूदपुर माफी के कब्रिस्तानों में हाईमास्क लाइट लगवाई गई। यह मांग किसान नेता मो. अब्बास द्वारा उठाई गई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सांसद ने व्यवस्था सुनिश्चित कराई। गुरुवार को किसान नेता मो. अब्बास, डॉ. मोहम्मद उमर व उनके साथियों ने मौके पर पहुंचकर कब्रिस्तानों में हाईमास्क लाइट लगवाई। इससे क्षेत्र के लोगों को अब रात के समय कब्रिस्तानों में रोशनी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
बताया गया कि महमूदपुर माफी के तकिए वाले, ईदगाह वाले और मुकरवे वाले कब्रिस्तानों में यह लाइटें लगाई गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने सांसद डॉ. जिया उर्रहमान बर्क़ का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।

