गागन तिराहा पुलिस चौकी का उद्घाटन, मैनाठेर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी और सशक्त

प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने किया उद्घाटन, एसएसपी बोले– तीन नई चौकियों से बढ़ेगी गश्त और त्वरित कार्यवाही

BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK

थाना मैनाठेर क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी गागन तिराहा का विधिवत उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. सैफाली सिंह, विनोद अग्रवाल, मंगल सैनी, जिलाधिकारी मुरादाबाद सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मैनाठेर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नई पुलिस चौकियों की स्थापना की गई है, जिनमें महमूदपुर माफी और खजरा चौकी का उद्घाटन पूर्व में किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन चौकियों के सक्रिय होने से क्षेत्र में पुलिस गश्त एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही पुलिस चौकी की मौजूदगी से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी बिलारी अशोक कुमार, थाना प्रभारी मैनाठेर किरनपाल सिंह सहित पुलिस विभाग का तमाम स्टाफ मौजूद रहा। वहीं प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि नई पुलिस चौकियों के खुलने से जनमानस में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब और तेजी से किया जा सकेगा।
उद्घाटन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन के इस कदम का स्वागत

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *