BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK SAMBHAL
आरोपियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत
सम्भल के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिमयावली की रहने वाली एक विधवा महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और मकान बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता सहनाज ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। शिकायत के अनुसार 3 तारीख की शाम वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी, तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ उसके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मकान बेचने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया है, पीड़िता का कहना है की उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है,
