मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की प्रेस वार्ता, किसानों और जनकल्याण योजनाओं पर दिया जोर

BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK

2026 की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी, हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात

मुरादाबाद के सर्किट गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता कर वर्ष 2026 को लेकर पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री अनिल कुमार ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं लगातार संचालित की जा रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़ाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, मेजर विनोद अग्रवाल, 29 विधानसभा कुंदरकी के प्रतिनिधि विक्की ठाकुर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *