कैलसा रोड पर युवतियों सहित लोगों ने घेरकर पीटा, वीडियो वायरल
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कथित अश्लील कंटेंट को लेकर यूट्यूबर उस्मान भारती की भीड़ ने सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला कैलसा रोड का बताया जा रहा है, जहां नाराज लोगों और कुछ युवतियों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
घटना के दौरान उस्मान भारती और विरोध कर रहे लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, ओर उस्मान भारती के साथ की लड़कियों ने विरोध कर रहे लड़को के साथ जमकर मारपीट की पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने फ़ोन मे कैद करलिया ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है।
इस संबंध में एसपी सिटी कुँवर रणविजय सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा, “घटना से जुड़े वीडियो और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”फिलहाल क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
