गगन तिराहे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK MORADABAD…..

रविवार सुबह गाँगन तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह अपनी पत्नी विद्या (65 वर्ष) के साथ स्कूटी UP21 CA 5439 से अपने निवास महमदपुर माफी जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पर सवार विद्या देवी, पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी ईशागढ़ रोड महमदपुर माफी थाना मैनाठेर, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे भी मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष किरणपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *