मुरादाबाद में गांधी-शास्त्री जयंती पर समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम,जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव बोले – सत्य और अहिंसा ही जीवन की सबसे बड़ी सीख

मुरादाबाद। जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और विचारों पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े उदाहरण थे। उन्होंने कहा कि “हमेशा सत्य और अहिंसा की जीत होती है, इसलिए हमें अपने जीवन में इन्हीं मूल्यों को अपनाना चाहिए।”
जिलाध्यक्ष ने इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी केवल झूठ की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस कानून और लोकतंत्र को दरकिनार कर अपराधियों को गोली मार रही है। जयवीर सिंह यादव ने कहा कि किसान, बेरोजगार और नौजवान इस बार भाजपा को सबक सिखाएंगे। कार्यकर्ताओं ने गांधी-शास्त्री जयंती और दशहरा की शुभकामनाएं भी दीं। जिलाध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि “सत्य एकमुखी होता है और असत्य दशमुखी। आज सत्य की जीत का दिन है और उन महापुरुषों की जयंती का भी जो सत्य और सादगी को जीवन माना। आज बस सत्य का ही उत्सव है।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव फुरकान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर अंसारी, नाजिम अली, धर्मेंद्र यादव, वेद प्रकाश सैनी, वसीम कुरैशी, नौशाद पाशा, अष्कार पाशा, अनिसुद्दीन कातिब, शीरी गुल, कादिर पाशा, बी.के. सैनी, राजेश्वरी यादव, नागभारती, विशेष यादव, अताउरहमान, तहजीब आलम, प्रदीप यादव, राहुल एच यादव, मोहम्मद तकी, जयपाल सैनी, सुरेंद्र शर्मा, प्रेम बाबू बाल्मीकि, संजीव चौधरी, गोविंद प्रजापति, लुकमान खान, चौधरी सोमवीर, वीरेंद्र प्रसाद, योगेन्द्र यादव, केदार सिंह, नबी हसन, दीव्यांशु सागर, बाल किशन शर्मा, जहांनउल्ला खान, मो शारिक, भूरा कुरैशी, मोईनुद्दीन, एम. पी. सिंह, जुनैद अशरफी, इल्यास, हरिओम, शारिक सलमानी, प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में गांधी-शास्त्री के विचारों और संदेशों का माहौल नजर आया और कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन में सत्य और अहिंसा अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *