डींगरपुर में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन

विधायक ठाकुर रामवीर सिंह और ब्लॉक प्रमुख गुलाम जिलानी ने कार्यकर्ताओं संग काटा केक, दी लंबी उम्र की शुभकामनाएँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन का उत्सव मंगलवार को डींगरपुर में जोर-शोर से मनाया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर के जी.जे. टाटा एजेंसी पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी ने किया, जबकि संचालन समाजसेवी गुलाम रब्बानी ने संभाला। इस अवसर पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है और हर वर्ग को समान रूप से सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की दुआ कर रहा है।
ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। वहीं समाजसेवी गुलाम रब्बानी ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ देते हुए केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

जन्मदिन समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नसीम खान, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अमर सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रमन भूषण एडवोकेट, मंडल महामंत्री ठाकुर अरविंद पुंडीर, मंडल महामंत्री संजय दिवाकर, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, मुजाहिद प्रधान, मुजिबुल हुसैन, नफीश आलम, मेहंदी हसन, गामा पाशा, हाफिज मुस्लिम, उवैद, अंसार अली, नासिर, हाजी मुनाजिर, एजाज प्रधान, नजर हुसैन, फुरकान अल्वी, इदरीस, असलम, दिलशाद, इरफान नेताजी, हसन प्रधान, भूरे सैफी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *