BULAND PARWAZ DIGITAL DESK….,.
मुरादाबाद। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शनिवार को कुंदरकी मीटिंग हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष और प्रवासियों सहित सभी पार्टी पदाधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पार्टी की मज़बूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कहा, “पार्टी के हर सिपाही का योगदान महत्वपूर्ण है, बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ हैं।”
विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने सभी पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन हित में इसी तरह जुटे रहें। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख गुलाम जिलानी, रब्बानी, अरविंद ठाकुर, हाजी अकरम सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। विधायक द्वारा किए गए इस सम्मान समारोह से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
