फरीदपुर के पास ज्योडियर ट्रैक्टर एजेंसी के सामने हादसा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
मैनाठेर। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार थाना मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर निवासी रंजीत पुत्र भारत उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 मार्च 2026 की शाम करीब 5:15 बजे उसका सगा भाई सूरज पुत्र भारत सिंह उर्फ पप्पू अपने साथी समद पुत्र जावेद निवासी नई बस्ती पंडित नगला थाना कटघर, मुरादाबाद के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP-21 AT-6818 से ग्राम जटपुरा से वापस अपने घर मिलक मोहम्मदपुर बस्तौर लौट रहा था। बताया गया कि मोटरसाइकिल समद चला रहा था। जब वे लोग ग्राम फरीदपुर के पास ज्योडियर ट्रैक्टर एजेंसी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल समद को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाना मैनाठेर में तहरीर देकर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
