एसएसपी ने की विवेचनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुरादाबाद। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मुरादाबाद में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह सहित जनपद के समस्त संबंधित क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों की अब तक की गई कार्यवाही का बारीकी से अवलोकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में प्रभावी साक्ष्य संकलन किया जाए और गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता ही न्यायिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार होती है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, देरी या औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *