गांगन चौकी पहुंचे एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, पुलिसकर्मियों संग मनाई होली

आज़म राणा (कुंदरकी )

गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, शांति के साथ होली संपन्न कराने पर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह को दी बधाई

मैनाठेर। होली के पावन पर्व पर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मैनाठेर क्षेत्र की गांगन पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ होली का त्योहार संपन्न कराने पर मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह और उनकी पुलिस टीम की सराहना की तथा उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के कारण पूरे क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी प्रकार की अशांति की सूचना नहीं मिली। इस दौरान एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों से त्योहारों के समय विशेष सतर्कता बरतने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह, कुन्दरकी थाना प्रभारी जसपाल सिंह, गांगन चौकी प्रभारी आकाश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *