रामनवमी पर गांगन चौकी में हवन-पूजन, पुलिस ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश

थाना प्रभारी किरन पाल सिंह व चौकी प्रभारी आकाश पाल की मौजूदगी में हुआ आयोजन, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मैनाठेर। रामनवमी के पावन अवसर पर थाना क्षेत्र की गांगन चौकी में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें थाना प्रभारी किरन पाल सिंह व चौकी प्रभारी आकाश पाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने यज्ञ में आहुति डालकर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे माहौल और अधिक भक्तिमय व भव्य हो गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आम जनता व पुलिस के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *