कागजात सही थे तो क्यों रोकी गई पिकअप? पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल
मैनाठेर। रविवार सुबह जानकारों के अनुसार मुरादाबाद की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को मैनाठेर थाने में तैनात एक दरोगा जी ने रोक लिया। आरोप है कि जांच के नाम पर पिकअप गाड़ी को घंटों तक इधर-उधर घुमाया जाता रहा था, जिससे वाहन चालक और मालिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर सूत्रों की माने तब गाड़ी को रोके जाने की सूचना न तो तत्काल थाना प्रभारी को दी गई और न ही कोई स्पष्ट कारण वाहन चालक को बताया गया। काफी देर तक गाड़ी को रोके रखने और घुमाए जाने के बाद जब किसी स्थानीय व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मैनाठेर थाना प्रभारी किरनपाल सिंह को दी, तब मामला संज्ञान में आया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर क्राइम इंस्पेक्टर अजय कुमार मौके पर पहुंचे और पिकअप गाड़ी को थाने लाया गया। थाने में गाड़ी में भरे माल के आवश्यक कागजातों की जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद कागजात सही पाए जाने पर पिकअप गाड़ी को छोड़ दिया गया। इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि गाड़ी में लदे माल के जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई थी। सभी कागजात सही पाए जाने पर गाड़ी को नियमानुसार छोड़ दिया गया। हालांकि, पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गाड़ी को रोका गया तो इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को क्यों नहीं दी गई,

