मुरादाबाद। गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत थाना मैनाठेर क्षेत्र में महिला एवं बालिकाओं के साथ एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी में विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कृषिकार भुगतान योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्डलाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए और जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक राखी शर्मा तथा महिला कांस्टेबल पिंकी उपस्थित रहीं।

