डॉ. मोहम्मद उमर के आवास पर जुटी भारी भीड़, गंगा किनारे अफ्तार कार्यवाही पर उठाए सवाल
रविवार को नगर पंचायत महमूदपुर माफी में ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और भाईचारे के माहौल में किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मोहम्मद उमर के आवास पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राजेश यादव को गुलाब के फूलों की मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक बन गया। नगर पंचायत महमूदपुर माफी से मोहम्मद शमीम सैफी पूर्व जिला पंचायत प्रत्यासी, चौधरी इसहाक खां, किसान यूनियन नेता चौधरी अब्बास खां, चौधरी रफत अली, मोहम्मद नदीम खां, माजिद खां, आले हसन अल्वी, शौकत अल्वी, मुन्तियाज अल्वी, आलिम कुरैशी, सानू कुरैशी, सरफराज कुरैशी, वाहिद खां, नफीस खां (मिठाई वाले), फिरोज खां (मेडिकल वाले), दिलशाद खां, नियाजउद्दीन मलिक, याकूब खां, महबूब खां, शमीम भाई (टेलर), नजर प्रधान, यासीन खां, भूरा खां, इसरार खां, साबिर खां, आस मोहम्मद सहित सैकड़ों लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता राजेश यादव ने कहा कि ईद मिलन जैसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने गंगा किनारे अफ्तार पार्टी पर हुई कार्यवाही को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा में गंदगी फैलाते हैं, मल-मूत्र डालते हैं या किनारे शराब पीते हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर किसान नेता चौधरी अब्बास खां ने राजेश यादव और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद दिया। वहीं, इस दौरे के बाद बिलारी विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि राजेश यादव आने वाले चुनाव में यहां से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।


