डींगरपुर में विधायक रामवीर सिंह का भव्य स्वागत, जनता के प्रेम से अभिभूत हुए जनप्रतिनिधि

BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK……

हार्डवेयर की दुकान पर ब्लॉक प्रमुख व स्थानीय प्रतिनिधियों ने किया स्वागत-अभिनंदन, विधायक बोले—“आपके प्यार और सम्मान के लिए हृदय से आभारी हूं”

मैनाठेर – बुधवार को प्रथमा बैंक के पास स्थित नूरे अजीम हार्डवेयर की दुकान पर कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक प्रमुख पति गुलाम जिलानी, जिला पंचायत प्रत्याशी गुलाम रब्बानी, फरमान अली, माहिर हुसैन, राशिद प्रधान, हाजी अख्तर और अज़ीम मलिक सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रामवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों द्वारा किए गए सम्मान और स्नेह से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा—“आप सभी के प्यार और सम्मान के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। यह समर्थन ही हमारी शक्ति है।” कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। विधायक ने सभी से संवाद कर विकास कार्यों पर चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *