गुलशन मस्जिद में जुमा अलविदा पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क में अमन-शांति की मांगी दुआ

महमूदपुर माफी में रमजान के तीसरे अशरे की फजीलत बयान, शबे कद्र की अहमियत पर डाली रोशनी

BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK MORADABAD

मैनाठेर। नगर पंचायत महमूदपुर माफी स्थित गुलशन मस्जिद में जुमा अलविदा के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर उलेमा ने रमजान के तीसरे अशरे की फजीलत बयान करते हुए कहा कि यह अशरा जहन्नम से निजात का होता है, इसलिए मुसलमानों को चाहिए कि वे ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और अल्लाह से रहमत की दुआ करें। उलेमा ने शबे कद्र की अहमियत पर भी रोशनी डालते हुए बताया कि यह रात हजार महीनों से बेहतर है और इस मुबारक रात में की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रमजान के आखिरी दिनों में ज्यादा से ज्यादा नमाज, कुरआन की तिलावत और दुआ का एहतमाम करें। नमाज के बाद मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन-शांति, तरक्की और इंसानियत की भलाई के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। इस दौरान चौकी इंचार्ज दीपक राणा पुलिस बल के साथ सुरक्षा मे मौजूद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *