
BULAND PARWAZ NEWS DIGITAL DESK MORADABAD
DIG मुनिराज जी व SSP सतपाल अंतिल ने कंधों पर रैंक बैज लगाकर दी बधाई
मुरादाबाद। पुलिस विभाग में मंगलवार को एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पदोन्नति प्राप्त अधिकारी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) से पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बनने पर उनके कंधों पर रैंक प्रतीक (बैज) लगाकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान DIG मुनिराज जी और SSP सतपाल अंतिल ने रैंक लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह और एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने तिवारी की पदोन्नति को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके समर्पण और मेहनत का प्रतिफल है।
समारोह के दौरान अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राजेश कुमार तिवारी अपने नए पद पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग को और मजबूत करेंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर मौजूद अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

