संभल/लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। मामले में ASP अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने वाले तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर को उनके पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, CJM विभांशु सुधीर का तबादला संभल से सुल्तानपुर कर दिया गया है। खास बात यह है कि उन्हें CJM पद से हटाकर सिविल जज (सीनियर डिविजन) के पद पर तैनात किया गया है,
गौरतलब है कि संभल हिंसा मामले में अदालत के आदेश पर ASP अनुज चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद यह मामला प्रदेश भर में चर्चा का विषय बन गया था।
बड़ी खबर: ASP अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर का तबादला
